आर्य समाज शाहगंज का 90वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न


जौनपुर। आर्य समाज शाहगंज द्वारा स्थानीय नगर में आयोजित 90वां चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन हो गया। समापन अवसर पर वैदिक आर्य विद्वान एवं महिला विदुषी विरेन्द्र जी आर्य उपदेशक सहारनपुर, संदीप जी भजनोपदेशक मेरठ, श्रुति अर्या जयपुर, विश्वमित्र दिल्ली के अलावा अन्य विद्वान मौजूद थे। सभी विद्वानों ने अपने विचारों सहित भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का मार्गदर्शन दिया। प्रथम दिन नगर में शोभायात्रा निकालकर शुरू हुआ वार्षिकोत्सव का यह कार्यक्रम लगातार गांधीनगर कलेक्टरगंज में चला जहां तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home