तैय्यशाह बाबा का उर्स सलाना 85 मनाया गया

खेतासराय(जौनपुर) कस्बा स्थित तैय्यबशाह सैलानी बाबा का 85 वाँ उर्स मुबारक रविवार को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। जहाँ दूर-दराज से आये जायरीनों ने बाबा के मज़ार पर चादरपोशी कर मन्नते मांगी।
जलसा बड़े अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ  एक जुलूस निकाला गया जो कस्बा भ्रमण कर पुनः उक्त बाज़ार पर आकर समाप्त हो गया। जुलूस में लोग सर पर गागर लेकर तथा बाबा के शान में नाते पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस अपने क़दीमी रास्ते से चल कर  बाबा के मज़ार पहुचा और बाबा के कदरदानो ने मज़ार पर चादर चढ़ा कर किया मज़ार को विधुत रोडो पर झालरों से सजाया गया था। लोग मज़ार पर लड्डू बा खुरमा आदि प्रसाद चढ़ा कर बाबा के दरबार में माथा टेका।  बाबा के चाहने वालो ने तबरुक खा कर पूरी रात जौनपुर से आये कौव्वालो द्वारा प्रस्तुत कौव्वली का लुत्फ उठाया।



No comments

Post a Comment

Home