शिक्षकांे ने डीआईओएस को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) शुक्रवार को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपते हुये शीघ्र ही अमल में लाने की मांग किया। इसके पहले जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक एकत्रित हुये जो जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर उन्हें 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुये यथाशीघ्र अमल में लाने की मांग किया। इसके साथ ही चेतावनी भी दिया कि मांग पूरी न होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव के अलावा डा. चन्द्रसेन, चन्द्रशेखर यादव, शैलेन्द्र सरोज, यादवेन्द्र यादव, बांके लाल प्रजापति, महेन्द्र कुमार, सुबाष कन्नौजिया, संतोष सोनकर, रीतेश कुमार, जय प्रकाश पाल, कमल नयन, लाल बहादुर यादव, अनिल यादव, राजेश कुमार, बृजभूषण के अलावा तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home