22 तक आवेदन करें दिव्यांगजनः राजेश सोनकर

जौनपुर। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि विकलांग जन विकास के माध्यम से कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किये जाने की योजना है जिसमें ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण न हो, एक सप्ताह के अन्दर जिला विकलांग विकास कार्यालय विकास भवन प्रथम तल में सम्पर्क कर आवेदन पत्र पूर्ण कर रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल तक करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता कि निम्नवत शर्ते हैं जिसमें 40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रूपये वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में 56460 रूपये वार्षिक तक, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की दो फोटो द्वारा रजिस्टेªशन करा सकते हैं।

No comments

Post a Comment

Home