18 प्रत्याशियों ने अभी तक नहीं जमा किया व्यय लेखा


जौनपुर। व्यय अनुवीक्षण तंत्र/व्यय नोडल अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में व्यय प्रेक्षकों ने 10 अप्रैल तक व्यय लेखा दाखिल करने की अन्तिम तिथि प्रत्याशियों के लियै निर्धारित किया था। विधानसभा में कुल 121 प्रत्याशियों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इसमें शाहगंज के अनुराग पाण्डेय सम्पूर्ण समाज पार्टी, लाल बहादुर वर्मा निर्दलीय, सोनू खां आल इण्डिया जन काग्रेस, सदर से लाल प्रकाश पाल पीस पार्टी, मल्हनी से संदीप पाण्डेय महाक्रान्ति दल, मुंगराबादशाहपुर से निलेश रविन्द्रनाथ शिवसेना, मुस्ताक अहमद मानवतावादी क्रान्ति दल, सुशील निर्दलीय, अखिलेश तिवारी निर्दलीय, मछलीशहर से लक्ष्मी निर्दलीय, मूलचन्द्र राष्ट्रीय लोकदल, अनिल कुमार निर्दलीय, राम सकल महाक्रान्ति दल, मड़ियाहूं से इन्द्रेश गौतम बहुजन मुक्ति पार्टी, गुलाब चन्द्र दूबे शिवसेना, नसीम अहमद महाक्रान्ति दल, प्रदीप पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष, राजेन्द्र प्रसाद निर्दलीय सहित कुल 18 प्रत्याशियों ने अपना व्यय लेखा 10 अप्रैल तक जमा नहीं किया है। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर के माध्यम से निर्वाचन आयोग लखनऊ को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया है।  

No comments

Post a Comment

Home