15 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य शुभारम्भ


जौनपुर। वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ठ पहचान बना चुकी अपनी प्राचीनतम विद्या योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ और खुशहाल राष्ट्र निर्माण के साथ आज के युवा योग के क्षेत्र में अपना खूबसूरत कैरियर बना सकता है। उक्त बातें आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नगर के टीडी इण्टर कालेज में आयोजित 15 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुये राज्य मंत्री गिरीश ने कही। योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक अभ्यासों के प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति द्वारा किया गया। साथ ही क्रियात्मक अभ्यासों में साधकों को सूक्ष्म व्यायामों सहित योगिंग जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासनों, भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, बाह्य प्राणायाम, भ्रामरी, उद्गीथ प्राणायामों सहित अष्टांग योग से सम्बन्धित विविध प्रकार की गतिविधियों को बताया गया। इस अवसर पर शशिभूषण यादव, कृष्ण मुरारी आर्य, कपिलदेव मौर्य, चन्द्रशेखर यादव, महेन्द्र मौर्य, संजय सेठ, कृपाशंकर पाण्डेय, डा. केबी यादव, मोहन सिंह, अरविन्द शुक्ला, अमित सिंह, डा. हेमन्त, डा. ध्रुवराज, डा. चन्द्रसेन, राजेश यादव, दीपक योगी, प्रेम, जगदीश योगी, कुलदीप योगी, संतोष योगी, सिकंदर, रामकुमार, राजेश, अंकित, अजय आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home