15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 अप्रैल से


जौनपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार व भारत सरकार के क्वालिटी काउंसिल आफ इण्डिया द्वारा निर्धारित योग शिक्षक के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पाठ्यक्रमानुसार 16 से 30 अप्रैल तक सुबह व शाम 5 से 7 बजे तक नगर के टीडी इण्टर कालेज में विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से डायबिटीज, कोलेस्ट्राल, बीपी, हृदय, गैस, एसिडिटी, मोटापा, अनिद्रा जैसी समस्याओं के समाधान के साथ योग के क्षेत्र में कैरियर बनाने वालों के लिये यह सुनहरा अवसर प्रदान हुआ है।

No comments

Post a Comment

Home