14 अप्रैल को बन्द रहेंगी शराब की दुकानें


जौनपुर। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2017-18 के व्यवस्थापन शर्तों में ही 14 अप्रैल (डा. भीम राव अम्बेडकर जयन्ती) को समस्त आबकारी दुकानों को बन्द रखने का प्राविधान है। उन्होंने समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग, ताड़ी, एफएल 2, 2बी, सीएल 1 सी, मॉडल शाप, बार की दुकानों को 14 अप्रैल को बन्द रखने का निर्देश दिया है। उक्त बन्दी का प्रतिफल देय नहीं होगा।

No comments

Post a Comment

Home