किसानों व मजदूरों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोध्ति करते हुये श्री यादव ने कहा कि उनकी 11 सूत्रीय मांग है जिसके पूर्ण न होने तक इस तरह का आंदोलन जारी रहेगा। धरनासभा की अध्यक्षता राजनाथ यादव एवं संचालन जिला महामंत्री धर्मराज पटेल ने किया। अन्त में मुख्यमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर राजबली, बाबू राम, सीताराम, शैलेश वर्मा, बेचन, घनश्याम, शोभनाथ, भइया लाल, समरजीत, जगदम्बा प्रसाद, खलील, पारसनाथ, पुद्दन राम, राम आसरे, संतू, अमरनाथ, मेवा लाल, रमेश, माता प्रसाद, सुरजन, सीता, चिंता, लीलावती, लालती, शकुंतला, सुमित्रा, गीता, सीमा, मंजू, किरन, प्रेमा, हीरावती, अनीता, शीला, प्रर्मिला, शान्ति, धर्मशीला, चन्द्रकला, इन्द्रावती, मीना, उर्मिला, संगीता, सविता, वंदना के अलावा सैकड़ों पुरूष व महिला किसान/मजदूर मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home