IPL 10: किंग्स इलेवन पंजाब के मैच पर गहराता संकट टला

इंदौर: मध्यप्रदेश क्रिकेट एशोसियशन (एमपीसीए) ने आईपीएल मैच पर गहराता संकट को टालने के उद्देश्य से आज नगर निगम को 29 लाख रुपए संपत्तिकर अदा किया जिसके बाद नगर निगम ने होलकर स्टेडियम पर कल लगाया ताला आज खोल दिया। इंदौर नगर निगम के कमिश्नर मनीष सिंह ने यहां बताया कि होलकर स्टेडियम का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम का मैदान और कंस्ट्रक्ट एरिया का टैक्स बकाया था। उन्होंने बताया कि बकाया टैक्स के संबंध में वे एमपीसीए के सदस्यों को गत दिनों बताया था कि पैसा जमा कराना होगा, वरना कुर्की भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में निगम ने कल देर शाम एमपीसीए के होल्कर स्टेडियम में सीईओ का कार्यालय और मुख्य गेट को सील कर दिया था।

उन्होंने बताया कि एमपीसीए ने आज नगर निगम को 29 लाख रुपए संपत्तिकर अदा कर दिया है। रूपया अदा करने के बाद नगर निगम ने होलकर स्टेडियम पर कल लगाया ताला आज खोल दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर आठ, दस और बीस अप्रैल को आईपीएल के तीन मैच खेले जाएंगें। यह सभी मैंच किंग्स इलेवन पंजाब के होने हैं। यह मैंच राइजिंग पुणे, रॉयल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगें।

No comments

Post a Comment

Home