
खिलाडिय़ों को पुरस्कार उनके द्वारा खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर मिलेगा ।
सभी चार मैच खेलने वाले खिलाड़ी को ही 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं मुख्य कोच अनिल कुंबले को 25 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को 15 लाख रुपए पुरस्कार देने का ऐलान किया।
नंबर वन भारत को मिले 10 लाख डॉलर और गदा
भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज पर कब्जा करने की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तय समयसीमा एक अप्रैल तक दुनिया की शीर्ष टेस्ट टीम के रूप में समापन किया। भारत को लगातार दूसरे वर्ष इस उपलब्धि के लिए वैश्विक संस्था की ओर से 10 लाख डॉलर और गदा भेंट की गई। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूर्व अप्रैल की तय समय सीमा तक नंबर वन बने रहने के लिए मात्र एक टेस्ट जीतने की जरूरत थी। सीरीज से पूर्व भी वह नंबर एक टीम थी लेकिन आस्ट्रेलिया से चार टेस्टों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद उसका यह स्थान सुनिश्चित हो गया।
No comments
Post a Comment