
पहले मिली थी ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा
मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी को सीआईएसएफ का ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा कवच प्राप्त था जिसमें 2-3 कमांडो 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहते थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव, मायावती और मुलायम सिंह यादव को इस समय एनएसजी सुरक्षा प्राप्त है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा विशेषज्ञों ने गृह मंत्रालय को सुझाव दिया कि योगी को सुरक्षा का खतरा तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियाें की तुलना में ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी एनएसजी सुरक्षा घेरा मिला हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर, अब योगी के कहीं जाने पर उनकी सुरक्षा में करीब 25 एनएसजी कमांडो अत्याधुनिक हथियारों के साथ हमेशा तैनात रहेंगे। उनके काफिले में पायलट और जैमर लगे सुरक्षा वाहन होंगे।
No comments
Post a Comment