स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा मौत का साया


जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड के जगदीशपुर ग्रामसभा में स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल में एक पुराना स्कूल है जो एकदम जर्जर अवस्था में है। लोगों के अनुसार दीवारें व छत जगह-जगह फटे हुये हैं। बगल में ही छोटे बच्चे पढ़ते हैं तथा वहीं पर खेलते भी हैं। लोगों का कहना है कि उक्त पुराना विद्यालय कभी भी गिर सकता है। ऐसे में किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। इस बाबत जब ग्राम प्रधान बांके यादव से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इसको गिरवाने के लिये लागबुक पर भी लिख दिया गया है। इतना ही नहीं, कई बार सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब यहां यक्ष प्रश्न यह उठ गया है कि अगर भविष्य में कोई भी घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

No comments

Post a Comment

Home