दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही है दर्शनार्थियों की भारी भीड़


जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थापित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली का दर्शन-पूजन करने के लिये भक्तों की भीड़ निरन्तर उमड़ रही है। इस समय चल रहे नवरात्रि पर श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगा रहे हैं। वर्ष 1984 में स्थापित मंदिर के संस्थापक भगवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है जो भक्तों के भाग्य का नवसृजन कर देती है। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रि में 3 अप्रैल दिन सोमवार को काली रात्रि का दिन है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्तवन तथा स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। नवरात्रि के चलते मन्दिर में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुये संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, दल सिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, विपिन सिंह, वंदेश सिंह सहित अन्य भक्त व्यवस्था में लगे हुये हैं।

No comments

Post a Comment

Home