जौनपुर में स्लाटर हाउस सीज़ किये जाने के विरोध में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश विकास मंच के नेरतित्व में शहर की सभी मीट व्यापारी बड़ी संख्या में लोगो ने मीट की दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन कर स्लाटर हाउस का पुनः संचालन करने की ज़ोरदार मांग किया । धरना प्रदर्शन में बकरा मीट और मुर्गा मीट व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन में शामिल हुए । जमीयतुल कुरैशी विकास मंच के अध्यक्ष अरसद कुरैशी ने बताया कि स्लाटर हाउस बंद होने से हज़ारो की संख्या में मीट व्यवसायी बेरोज़गार हो गए है । ऐसे में हमलोगों के सामने रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है ।
उन्होंने आरोप लगाया है की सरकार की नीति भी स्पष्ट नहीं है और नगर पालिका परिषद् एवं शासन के उदासीन रवैये की वजह से आज मीट व्यवसायी का परिवार भूखों मर रहा है,बीमार लोगो का इलाज नहीं हो पा रहा है,लोग दर दर भटक रहे हैं|
उन्होंने प्रदेश सरकार और नगर पालिका से मांग किया कि अतिशीघ्र ही प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड का मानक पूरा कर के स्लाटर हाउस का पुनः संचालन किया जाये ।
इस मौके पर बाबू कुरैशी,मतीउल्लाह कुरैशी,मो उजैर कुरैशी,अली अहमद कुरैशी,मो सगीर कुरैशी,मो मोइन कुरैशी,गुलाम मो कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे|
No comments
Post a Comment