
जलालपुर ,जौनपुर , थाना अंतर्गत बुद्ध वार की रात मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तीन ट्रको में लादे गए २६ भैंस व् ८ पड़िया के साथ ६ पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया | तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को चालान न्यायालय भेज दिया गया | इस सम्बन्ध में एसओ जलालपूर ने बताया की बुद्ध वार को लगभग १० बजे रात मुखबीर से सुचना मिली कि तीन ट्रकों पर लगभग ३४ मवेशियों को लाद कर आधा दर्जन पशु तस्कर केराकत से जलालपु की तरफ जारहे हैं | सूचना मिलते ही एसओ अपने हमराहियों के साथ जलालपुर चौराहे के समीप घेरा बंदी कर लिया | कुछ देर बाद केराकत की तरफ से से तीन ट्रक आते हुए दिखाई दिए | पुलिसने जब उन्हें रोकना चाहा तो सभी तस्कर वाहन छोड़ कर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने दौडा कर हिरासत में ले लिया | पुलिस के अनुसार पकडे गए तस्कर खुर्शीद आलम, नेंन सिंह निवासी मैनपुरी , जंग बहादुर ,विजय यादव , निवासी गाजीपुर ,रघुराज सिंह , निवासी बदायूं ,व् राजेन्द्र वाराणसी के रहने वाले हैं | सभी पशु तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालन न्यायालय भेज दिया |
No comments
Post a Comment