
उन्होंने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके संतोष मिला। मैने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस साल टेस्ट में भी प्रदर्शन अच्छा रहा। इससे मुझे संतोष मिला है कि मैं दोनों प्रारूप में अच्छा खेल सकता हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब मैं पांच दिनी प्रारूप में भी अच्छा खेल सकता हूं । यह कंधा आटो मोड में चला गया है और सब कुछ अपने आप हो रहा है।’’
उन्होंने खुशी जताई कि टेस्ट मैच में दबाव के हालात में वह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ सुबह स्थिति कठिन थी क्योंकि विकेट में उछाल और सीम थी। उनके तेज गेंदबाज 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। मैने टेस्ट क्रिकेट में एेसी स्थितियां देखी है लेकिन आज पता चला कि जब लोग टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों की बात करते हैं तो उनका क्या मतलब होता है।’’
No comments
Post a Comment