विधुत विभाग की लापरवाही : बीस बीघा गेहूं की फसल जल कर राख



बाबर

जलालपुर ,जौनपुर । स्थानीय थाना अंतर्गत छतारी गाँव में गुरूवार को बिधुत विभाग की लापरवाही के कारण शार्ट  सर्किट से  निकली चिंगारी के कारण लगभग बीस बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई | गेहूं की फसल घंटों जलती रही लेकीन सुचना के बाद भी अग्निशमन दल  मौके पर आग बुझाने नहीं पहुंचा | घटना के बाद आक्रोशित किसानों व् ग्रामीणों ने त्रोचन बाजार के समीप लखनऊ - वाराणसी राष्ट्रिय राज मार्ग जाम कर दिया | सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसानों और ग्रामीणों को फसल की भरपाई दिलाने का आश्वाशन देकर जाम को समाप्त कराया | जानकारी के अनुसार गुरूवार को तेज पछुआं हवा चल रही थी की अचानक दोपहर के समय विधुत तार से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते गेहिन की फसल धू -धू कर जलने लगी |
सूचना मिलते ही किसान व् गाव्  के लोग आग बुझाने के लिए फसलों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन आग पर काबू न पा सके | गाँव के लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी गई लेकिन कोई मौके पर कोई नहीं पहुंचा | किसानों का आरोप था की लगभग एक सप्ताह पूर्व बिजली विभाग को सूचना दी गई थी की खेत में लगे ११००० वोल्ट के विधुत तार काफी नीचे लटक गए हैं और तारों से चिंगारी निकल रही है | बावजूद इसके विभाग द्वारा उसे ठीक नहीं किया गया | जिससे आक्रोशित किसानों व् ग्रामीणों ने फसल जलने के बाद विधुत विभाग के विरुद्ध नारे बाजे करते हुए त्रोचन बाजार के समीप लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करदिया | घटना के सम्बन्ध में  पीड़ित किसान अटारु सरोज , लालक सरोज ,श्रीप्रकाश सरोज , कन्हैई सरोज , जितेन्द्र सरोज , राजेश सरोज , छेदी सरोज ने बताया की हम लोग दूसरे का खेत आधा बटाई पर जोतते बोते है लेकिन विधुत विभाग की लापरवाही ने हम सब के परिवार को भूखमरी के कगार पर लाकर खड़ा करदिया और हम सब की मेहनत व् रूपया दोनों आग की भेंट चढ़ गया | मुख्य मार्ग जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों और ग्रामीणों को उनके फसल की भरपाई दिलालाने का आश्वासन दे कर जाम समाप्त कराया |

No comments

Post a Comment

Home