पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिलास्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक में जिला स्तरीय विशेषज्ञ आकन समिति के अध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि जिले में 92 प्रकरण ईंट भट्ठे के संचालन के सम्बन्ध में पत्रावली प्रस्तुत किया जहां समिति ने 87 प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही समिति ने ईंट भट्ठे के लिये खनन की पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किया। इस अवसर पर सदस्य सचिव/उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका, डीएफओ एपी पाठक, खनन निरीक्षक राजेश कुमार, डीएलआरसी शौकत के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home