नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। पी.डब्ल्यू.डी. नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की बैठक केराकत क्षेत्र के नहर के किनारे स्थित शिवमन्दिर (शंकर वन) में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों की सहमति पर महेन्द्र यादव को मंत्री व वंश नारायण को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया जिस पर लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक संत कुमार यादव के अलावा जिला मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, संगठन मंत्री रामवास यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home