पेड़ बचाने की युवती को मिली यह सजा, पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा


नई दिल्ली: राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दहलाने वाली घटना सामने आई है। जोधपुर से 100 किलोमीटर दूर हरियाढाणा गांव में एक 20 साल की ललिता नाम की लड़की को जिंदा जला दिया गया। लड़की को जिंदा जलाने का आरोप गांव के सरपंच और उसके साथियों पर लगा है। कुछ गांव वालों ने पुलिस को बताया कि ललिता का झगड़ा पेड़ काटने की वजह से हुआ था। ललिता पेड़ काटने का विरोध कर रही थी, जिसके बाद संरपच और उसके आदमियों ने 20 साल की लड़की पर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि हरियाढाणा गांव में बन रही सड़क को पटवारी, सरपंच और कुछ अन्य लोग जान-बूझकर उनके खेत से निकालने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण उनके खेत में लगे पेड़ों को काटा जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के सरपंच रणवीर सिंह, पटवारी ओमप्रकाश, श्रवण सिंह, हिम्मत सिंह, मदन सिंह, सुरेश, बाबू और भैरूबख्श ने उसकी बहन ललिता पर पेट्रोल डालकर जला दिया।

No comments

Post a Comment

Home