बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास का हुआ ज़ोरदार स्वागत


जौनपुर । भाजपा की युपी मे ऐतिहासिक जीत के बाद जौनपुर नगर मे प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद का नगर मे सर्वप्रथम आगमन पर नजमी जौनपुरी हमाम दरवाजा एवं मोहम्मद शाकिब नवाब युसुफ रोड पर भव्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया तत् पश्चात हैदर अब्बास चांद प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा का काफिला जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जौनपुर के अटाला स्थित आवास पर पहुचा जहां एक लम्बी बैठक चली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह मोदी जी ने देश में विकाश की लहर लाये है उसी तरह योगी जी भी प्रदेश में विकाश की गंगा लायेगें इसके बाद जिला अध्यक्ष अल्प. मोर्चा सैयद सलमान अब्बास ने अपने वक्तव ने मे कहा कि आज प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस ने मुसलमानो को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है योगी जी के नेतृत्व मे यूपी में सभी वर्गो का बिना भेद भाव विकाश होगा बैठक का संचालन सैयद शहंशाह रिज्वी ने किया बैठक में विशेष रूप से मुफ्ती तब्बसुम, बादशाह रिज्वी, आरिफ, आदिल, कैफी, मौलाना प्रिन्स, खुमैनी एवं एबाद आदि काफी संख्या मे लोग मौजुद थे अन्त मे अजहर गुलाब ने प्रदेश अध्यक्ष अल्प. मोर्चा एवं आये हुये सभी कार्यकरताओं का आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home