विकास भवन में दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ


जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचरियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी जिसमें ’शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिये समय दूंगा। हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करुंगा। मैं न गंदगी करुंगा और न ही किसी को करने दूंगा। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र कुमार, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ राम नारायण यादव, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास केएन तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई उमाकान्त तिवारी, डीपीओ पवन यादव, अशोक मिश्र, रोशन श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, फौजदार यादव, अरुण सिंह, धीरज, दिनेश श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में स्वच्छता अभिायान की शपथ दिलायेंगे।

No comments

Post a Comment

Home