जज को कोर्ट समेत उड़ाने की मिली धमकी


जौनपुर। दीवानी न्यायालय के एक जज को एक आरोपी ने मानव बम बनकर कोर्ट समेत उड़ाने की धमकी पत्र भेजकर दी है।

सूत्रों की मानें तो अज्ञात आरोपी ने धमकी भरा पत्र भेजा कि मुकदमे में उसे छोड़ा नहीं गया तो वह जज व कोर्ट को उड़ा देगा। यह पत्र रजिस्टर्ड डाक से कोर्ट में भेजा गया जिससे हड़कंप मच गया और थाना लाइन बाजार में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को भारी पुलिस बल ने डाग स्क्वायड के साथ दीवानी न्यायालय के सभी कोर्टों, कार्यालयों एवं अधिवक्ताओं की सीट की तलाशी लिया।

No comments

Post a Comment

Home