जेसीआई चेतना ने शुरू की पृथ्वी संरक्षण की मुहिम


जौनपुर। जेसीआई चेतना जौनपुर के तत्वावधान में नगर से सटे नानक पब्लिक स्कूल में पृथ्वी संरक्षण की मुहिम का तीन दिवसीय कार्यक्रम का अभियान चलाया गया। इसके अन्तर्गत स्कूली बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही संस्था के साथ रैली निकालकर पृथ्वी संरक्षण हेतु प्रयास में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय की प्रबन्धक/प्रधानाचार्य देवेन्दर कौर, विद्यालय परिवार ने हस्ताक्षर अभियान में योगदान दिया। पृथ्वी संरक्षण संकल्प संस्थाध्यक्ष जेसी नीतू गुप्ता के साथ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल अग्रहरि, द्वितीय रिया मिश्रा व तृतीय हिमांशी श्रीवास्तव पायीं। इसी क्रम में सचिव जेसी चारू शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से पृथ्वी को मुक्त कराने की मुहिम में संस्था हमेशा प्रयासरत रही और रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जेसी चारू शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक देवेन्दर कौर ने संस्था के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जेसी जेसी मेघना रस्तोगी, कल्पना केसरवानी के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहीं।

No comments

Post a Comment

Home