मिनी पीजीआई में मुलायम के जबड़े का हुआ सफल ऑपरेशन

आज़मगढ़। मिनी पीजीआई सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल एवं मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के दन्त रोग विभाग में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने लगी है। इसी क्रम में चिकित्सकों द्वारा मुलायम यादव के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन किया गया।
बीतें दिनों दुर्घटना में गंभीरपुर निवासी 23 वर्षीय मुलायम यादव बुरी तरह से घायल हो गया था। उसके जबड़े, चेहरे और आँख के नीचे की हड्डियां टूट गई। जिसके कारण उसका मुँह नहीं खुल पा रहा था और चेहरा  में भी सूजन आ गई। पीजीआई दन्त रोग विभाग की चिकित्सक मुख एवं मैक्सीलोफेसिअल विशेषज्ञ डॉ. अदिति यादव ने मुलायम के टूटे जबड़े, चेहरे की हड्डी और आंखोंं के नीचे की हड्डी को जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया जो पूरी तरह सफल रहा। इस टीम में डॉ. विजय ​यादव एवं आशीष भी शामिल रहे।
आॅपरेशन के बाद मरीज के सेहत में तेजी से सुधार आ रहा है। डॉ. अदिति यादव ने बताया कि पीजीआई के दंत रोग विभाग में चेहरे के फ्रैक्चर, ट्रामा, मुख कैंसर, तम्बाकू खाने वाले रोगियों को मुख में होने वाली परेशानी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। मुलायम के टूटे जबड़े का सफल इलाज किया गया है जो जल्द ही ठीक हो जायेगा।

No comments

Post a Comment

Home