शादी अनुदान को लेकर डीएम ने की बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टेªट सभागार में शादी अनुदान के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति शादी अनुदान के लिये 1248 व सामान्य वर्ग शादी अनुदान के लिये 72 का चयन किया गया। प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की दर से अनुदान दिया जायेगा। पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय ने बताया कि 381 लाभार्थियों को पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना अन्तर्गत 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी के दर से 76.20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, मुख्य कोषाधिकारी आरके सिंह, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उमाशंकर वर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर डा. विश्राम यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home