दीवानी में 30 को होगी नीलामी


जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित विभिन्न दुकानों/प्रतिष्ठानों की मंगलवार को होने वाली नीलामी वर्ष 2017-18 अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुये नीलामी समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अपर जिला जज कोर्ट नम्बर 3 ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अब यह नीलामी 30 मार्च दिन गुरूवार को अपरान्ह डेढ़ बजे जनपद दीवानी न्यायालय के सभागार में सम्पन्न की जायेगी।

No comments

Post a Comment

Home