जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 30 मार्च को

जौनपुर। यूनियन बैंक आफ इण्डिया अग्रणी के जिला प्रबन्धक ने बताया कि जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 30 मार्च को अपरान्ह 4 बजे कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। उक्त बैठक में एजेण्डावार वार्षिक ऋण योजना 2016-17, दिसम्बर 2016 तिमाही की उपलब्धि, लक्ष्य, ऋण जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना 2017-18 के लक्ष्य, अनुमोदन, प्रधानमंत्री फसल बीमा, एरिया बेस्ट डेयरी स्कीम की प्रगति, जिले में दिसम्बर 2016 तक खोली गयी शाखाओं के प्रगति, शाखा विस्तार की योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आधार सीडिंग, सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति, बैंक अतिदेयों एवं वसूली, किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति, विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रगति, कामधेनु योजना के प्रगति, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्ड अप इण्डिया योजना, आरसेटी एवं वित्तीय साक्षरता के प्रगति पर चर्चा करने के साथ ही समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया जायेगा।

No comments

Post a Comment

Home