निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर 2 अप्रैल को

जौनपुर। जनपद में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था जेब्रा एवं इकरा सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर सुनिश्चित हुआ है। यह शिविर सीएमएम इंग्लिश स्कूल अहियापुर-रसीदाबाद के प्रांगण में आयोजित है। इस आशय की जानकारी देते हुये जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ ने बताया कि उक्त शिविर में बीएचयू कैंसर विभाग के प्रोफेसर डा. मनोज पाण्डेय एवं केजीएमसी लखनऊ कैंसर विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. नसीम अख्तर अपने सहयोगियों के साथ रोगियों का परीक्षण करेंगे। इसके साथ ही अग्रिम उपचार के लिये मरीज को उचित परामर्श भी दिया जायेगा। श्री सेठ ने बताया कि शिविर से लाभान्वित होने के लिये मो.नं. 9451363534 एवं 7007883003 पर सम्पर्क करके शीघ्र ही पंजीकरण कराया जा सकता है। अन्त में उन्होंने जनपदवासियों से उक्त शिविर से सम्बन्धित लाभ उठाने की अपील किया है।

No comments

Post a Comment

Home