
दफ्तरों में पान मसाला और गुटखे पर लगाया बैन
राज्य के अलग-अलग शहरों में एंटी-रोमियो स्क्वॉड ने कई मनचलों को पकड़ा है। सरकारी दफ्तरों में पान मसाला और गुटखे पर बैन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। कैलाश-मानसरोवर पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सब्सिडी बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है, जो पहले 50 हजार थी। इन लोगों के लिए नई दिल्ली के पास एक मानसरोवर भवन भी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि आपराधिक बैकग्राउंड वाले सभी कॉन्ट्रैक्टरों को हटाकर साफ-सुथरी छवि वालों को काम दें।
महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया है कि हर पुलिस स्टेशन के रिसेप्शन पर एक महिला और एक पुरुष कर्मी हमेशा मौजूद रहेंगे। उन्होंने राज्य पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। हर पुलिस स्टेशन में साफ पीने का पानी सुनिश्चित करने के अलावा सभी विभागों को एक सिटिजन चार्टर बनाने को भी कहा गया है।
No comments
Post a Comment