10 से 20 अप्रैल तक चलेगा मिशन इन्द्रधनुषः सीएमओ

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 2 से 7 अप्रैल व 10 से 20 अप्रैल तक मिशन इन्द्रधनुष फेज 4 कार्यक्रम भारत एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। उपरोक्त आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान एवं मिशन इन्द्रधनुष फेज 4 कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह की अध्यक्षता में 28 मार्च दिन मंगलवार को कलेक्टेªट सभागार में सायं 4 बजे जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गयी है।

No comments

Post a Comment

Home