राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, उ0प्र0 लखनऊ मा0 गिरीशचन्द्र यादव व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मा0 माया टण्डन द्वारा संयुक्त रूप से पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत शासन से उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 344.29 लाख लागत से शीतला चौकिया धाम पोखरा एवं स्थल सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास तथा 14वॉ वित्त आयोग निधि अन्तर्गत 19.38 लाख की लागत से 115 मीटर उमरपुर वार्ड कृषि पार्क के सामने इण्टरलांकिग निर्माण तथा कोतवाली चौराहा पर 15.80 लाख से निर्मित आठ सीटेड पुरूष/महिला सामुदायिक शौचालय का लोर्कापण किया।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष मा0 दिनेश टण्डन एवं वर्तमान मान्य सभासद श्रीमती सविता मौर्या व नगर पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर के संभ्रान्त व्यक्ति, बुद्विजीवी व्यक्ति ने मा0 मंत्री जी एवं पालिका अध्यक्ष का पुष्पों से स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। उपस्थित बुद्विजीवी व्यक्तियों ने उपरोक्त कार्यों के लिए जनता के लिए अतिमहत्वपूर्ण/आवश्यक उपलब्धि होना कहा गया और यह भी प्रशंसा की गयी कि उपरोक्त कार्य जनहित में दैनिक उपयोगी कार्य हैं तथा मा0 मंत्री जी एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया यह प्रयास जनता के लिये अत्यन्त लाभप्रद हैं। इससे जौनपुर नगर का सौन्दर्यीकरण एवं समुचित विकास हुआ हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, ठीकेदार, संभ्रान्त व्यक्ति राजदेव यादव, अनिल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान पचहटिया, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य तथा शीतला चौकिया के स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

No comments
Post a Comment