नन्हकू पहलवान नहीं रहे, लोगों ने जताया शोक

जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव के पिता नन्हकू पहलवान उर्फ सदाफल यादव का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होने पर परिवार, क्षेत्र, पार्टी सहित पहलवानी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि श्री यादव पहलवान के साथ समाज के प्रति सेवक के रूप में जाने जाते थे। नगर के बल्लोच टोला स्थित उनके आवास पर लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home