शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह जनपद शाखा के तत्वावधान में करंजाकला विकास खण्ड के नरौली गांव स्थित एलएसएस पब्लिक स्कूल पर रविवार को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों मरीजों के सेहत की जांचकर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री सर्वेश्वरी समूह के वरिष्ठ सदस्य प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. वीपी सिंह द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम व बाबा गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य शाखा पड़ाव आश्रम वाराणसी से आयी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिये। बताया कि जीवन शैली में थोड़ा सुधार लाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में क्षेत्र के समीपस्थ गाँवों से मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू तथा पड़ाव आश्रम वाराणसी से प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, संतोष सिंह एवं वीरभद्र सिंह की देखरेख में दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर डा. अरविंद सिंह, तेज बहादुर सिंह, गिरीश सिंह, समरजीत सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, लालता प्रसाद यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, मुन्ना यादव, राना सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home