डांडियाः अभिताष व एकता ने जीता बेस्ट जोड़ी का खिताब


जौनपुर। फ्रेन्ड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा डांडिया महोत्सव सीजन-4 का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने मां दुर्गा जी की आरती से किया। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन व एवं विशिष्ट अतिथि डा. चित्रलेखा सिंह रहीं। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता हुईं जिसमें मटकी सजाने में प्रगति गुप्ता प्रथम, बेस्ट मेल डांडिया में चन्द्रशेखर जायसवाल प्रथम, बेस्ट फीमेल में ज्योति श्रीवास्तव प्रथम, बेस्ट जोड़ी में अभिताष-एकता गुप्ता प्रथम, बेस्ट म्यूजिकल चेयर में अनीता सेठ प्रथम रहीं। साथ ही आकांक्षा त्रिपाठी, ज्योति-संजीव जायसवाल, रमन, मोना-अजीत, मधुरानी सांत्वना पुरस्कार पायीं। वहीं बेस्ट लकी ड्रा विजेता डा. प्रशान्त द्विवेदी रहे। इस अवसर पर डा. अजीत कपूर, मनोज वत्स, डा. एमएम वर्मा, निखिलेश सिंह, केके जायसवाल, संदीप पाण्डेय, रामजी जायसवाल, डा. पी. सिंह, लाडले जैदी, फैसल हसन तबरेज, सुशील वर्मा एडवोकेट, आलोक सेठ, अमित गुप्ता, अनिल गुप्ता, तरनजीत सिंह, डा. एसके सिंह, शशांक सिंह रानू, मोती लाल यादव, राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल टीम में मुम्बई की फिल्म एक्ट्रेस नीलम पाण्डेय, प्रज्ञा, एक्टर नजर अब्बास, दिल्ली के सज्जाद खान, सागर खान, आजमगढ़ के पूनम तिवारी, जौनपुर के डा. जंग बहादुर सिंह, डा. तसनीम फात्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख व सागर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में आयोजक मिनाज शेख ने सभी के प्रति आभार जताया।

No comments

Post a Comment

Home