शिक्षा प्रेरकों पर ध्यान नहीं दे रही सरकारः राजकुमार यादव

जौनपुर। नगर के नव दुर्गा शिव मंदिर पर आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राज यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार प्रेरक विरोधी है। शिक्षा प्रेरकों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हम शिक्षा प्रेरकों की संविदा 31 दिसम्बर 2017 को समाप्त हो गई है। जिससे जिले के करीब 3028 व देश के लाखों प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। सरकार की तरफ से न तो शिक्षा प्रेरकों की संविदा बढ़ोत्तरी का कोई लेटर आया है और न ही बकाया मानदेय को लेकर कोई चर्चा हुई। जिला संगठन मंत्री जय प्रकाश यादव व जिला संयोजक मनीष मिश्रा ने संविदा बढ़ोत्तरी एवं बकाए मानदेय को लेकर आक्रोश जताया। जिला महामंत्री अनिता सिंह व अनिल यादव ने कहा कि सरकार चुनाव के पहले किए वादे को भूल गई है। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि आगामी 12 फरवरी को जिला मुख्यालय, जनप्रतिनिधि आवासों सहित अन्य जगहों पर पोस्टर अभियान चलाया जाएगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अजीत शर्मा, सत्यमेश पाल, आशुतोष सिंह, अंकुर सिंह, आदित्य यादव, माया चंद, तजीन, संगीता, सविता, सुनीता, प्रतिमा, संजू, महेन्द्र, चंद्रभान, आलोक, सत्यपाल, अजीत, ऋषिदेव, जगदम्बा, फिरतू, धीरेंद्र, जयप्रकाश, नीरज यादव, विजय बिंद आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home