33 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


मोहम्मद सोहराब
जौनपुर । आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सिकरारा ने मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी कर भगीरथपुर बेलवां मार्ग के किनारे स्थित नवनिर्मित पवन सिंह पुत्र राम आसरे सिंह निवासी भगीरथपुर के घर पर दबिश दिया। इस दौरान वहां से 1 व्यक्ति को पकड़ लिया गया जबकि बाकी 3 भागने में सफल रहे। मौके से भारी मात्रा मे गैर प्रांत से लायी गयी शराब, एक बोलेरो व मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस बाबत सिकरारा थाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये आरक्षी अधीक्षक श्री पाण्डेय ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति प्रदीप यादव पुत्र राजपति यादव निवासी भगीरथपुर थाना सिकरारा है जबकि फरार होने
वालों में राजेश जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी गनापुर थाना सिकरारा, पवन सिंह पुत्र राम आसरे सिंह निवासी भगीरथपुर थाना सिकरारा जनपद व बोलेरो मालिक नाम पता अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि मौके से कुल 900 पेटी (41200) शीशी चण्डीगढ़ की निर्मित शराब बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रुपया है। इस बरामदगी वाली टीम में थानाध्यक्ष सिकरारा विश्वनाथ यादव के अलावा उपनिरीक्षक संतराम यादव, सुदर्शन यादव, विनोद यादव, अंगद चौधरी, वेद प्रकाश राय, वेद प्रकाश यादव, वकील सिंह, सुधीर दूबे, गणेश यादव, शिवपूजन शामिल रहे। श्री पाण्डेय ने बताया कि धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 419, 420, 467, 468, 470, 471 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home