लखनऊ । नेशनल मीडिया क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पहला आंचलिक पत्रकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर पूरे प्रदेश के जिलों से आए पत्रकारों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले से आए पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
सीएमएस गोमती नगर विस्तार में आयोजित इस मौके पर राज्यपाल राम नाइक मुख्य अतिथि मौजूद रहे,कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह,वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, पशुधन मंत्री एसपी बघेल,ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय,कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय,विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण,कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में पत्रकारों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वसन दिया।क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने कहा कि सामान्यता खबरें जिले स्तर से आती हैं लेकिन जिले स्तर के पत्रकारों को पहचान नहीं मिल पाती।उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं।इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन करने का उद्देश्य यह था कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान हो सके।
क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने कहा कि पत्रकारों का पहली बार बीमा कराया जा रहा है।कार्यक्रम में आए प्रदेश भर के एक हजार से अधिक पत्रकारों का पंजीकरण किया गया।क्लब की तरफ से इस सभी पत्रकारों का पांच लाख रुपये का बीमा किया गया है।यह बीमा निशुल्क क्लब की तरफ से किया गया है।शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसमें विश्व प्रसिद्ध कवियत्री कविता तिवारी ने कविता पाठ किया।इस मौके वरिष्ठ पत्रकार,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ललित चाहा, शुभम अवस्थी मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment