बंगाल के खुमैनी मौलाना अतहर अब्बास का निधन , देश मे शोक की लहर

कोलकाता । बंगाल के ख़ुमैनी हुज्जतुल इस्लाम मौलाना अतहर अब्बास साहब किबला का हार्ट अटैक से इंतेक़ाल की खबर से देश के कोने कोने में मातम बरपा हैं । शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी , शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी , प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैनी ने अफसोस ज़ाहिर करते हुए हिंदुस्तान के लिए बहूत बडा नुकसान बताया हैं।
मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मौलाना अतहर अब्बास साहब ने इंसाफ पसंदी,और बेहतरीन ख़िताबत से दुनिया मे हिंदुस्तान का नाम रौशन किया । हम सब मिलकर दुआए करें।और उनके खानदान को पुरसा देकर ढारस बने।

No comments

Post a Comment

Home