अरज़ानीपुर 28 रजब का जुलूस 16 अप्रैल को , जन्नतुलबकिह व 72 पंजो के अलम की होगी ज़ियारत





गाज़ीपुर । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे कर्बला के प्यासे शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में अरज़ानीपुर में ऐतिहासिक 28 रजब का जुलूस 16 अप्रैल को सम्पन्न होगा । जुलूस में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की माँ हज़रत फातिमा ज़हरा की कब्र जन्नतुलबकिह और नहरे फरात की मंज़रकशी की जाएगी । साथ ही 72 पंजो के अलम की ज़ियारत कराई जाएगी । अंजुमन अहसनिया के अध्यक्ष कमरुल हसन हुसैनी फ़ैज़ी एवं सचिव सफदर रज़ा ने बताया कि अरज़ानीपुर का 28 रजब का जुलूस पूरे विश्व मे अपना एक अलग मुकाम रखता है इसी वजह से इस जुलूस में दुनिया के कोने कोने से इमाम हुसैन के चाहने वाले अपनी अकीदत का नज़राना पेश करने आते है । उन्होंने बताया कि जुलूस में मौलाना कमर सुल्तान , मौलाना एजाज़ हसनैन गदीरी , मौलाना ग़ज़नफर अब्बास तुसी सहित कई वरिष्ठ धार्मिक गुरु शिरकत करेंगे । तथा देश की जानी मानी अंजुमन मसुमिया राठहवेली फैज़ाबाद , सक्काये हरम दांदूपुर इलाहाबाद , अंजुमन करवाने कर्बला बनारस नौहखानी व सिनाज़नी करेगी । अंजुमन के अध्यक्ष कमरुल हसन हुसैनी फ़ैज़ी ने सभी मजहबो मिल्लत के लोगो से जुलूस में शिरकत की अपील किया है ।

No comments

Post a Comment

Home