रेलवे टैªक पर मिली महिला की लाश, कारण अज्ञात

जौनपुर। जफराबाद-वाराणसी रेल प्रखण्ड के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप अप लाइन पर इजरी गांव के सामने किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी 28 वर्ष पत्नी अच्छे लाल निषाद निवासी बीबनमऊ अपने बच्चों को सुलाने के बाद कहीं चली गयी। पति ने सोचा कि शायद वह शौच के लिये बाहर गयी होगी परन्तु काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आयी तो खोजबीन शुरू हो गयी। काफी ढूढ़ने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गुरूवार को सुबह जब इजरी गांव के लोग शौच करने हेतु रेलवे लाइन के किनारे गये तो देखा कि एक महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी। ट्रेन से एक महिला कटने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में कही। परिजनों ने घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। उधर परिजनों में कोहराम मच गया है।

No comments

Post a Comment

Home