बीएसए समीर ने पर्वों पर दी शुभकामनाएं, बच्चों से की सुरक्षित आतिशबाजी की अपील

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपदवासियों को दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, बेसिक परिवार के सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बीएसए समीर ने बच्चों से विशेष अपील करते हुए कहा कि त्योहार खुशियों और उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन आतिशबाजी करते समय पूरी सावधानी बरतें। पटाखे जलाते समय मोटे एवं सूती कपड़े पहनें और खुले स्थान पर ही आतिशबाजी करें। पटाखों को हाथ में लेकर न जलाएं तथा बच्चों को हमेशा बड़ों की देखरेख में ही पटाखे जलाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही त्योहार की खुशियों को परेशानी में बदल सकती है। इसलिए अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार और आसपास के लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी जनपदवासियों से पर्यावरण एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

No comments

Post a Comment

Home