दीपावली पर रंगोली के जरिए जनगणना जागरूकता का संदेश, शिक्षकों और बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

जौनपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर, सिरकोनी में शिक्षकों एवं बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर जनगणना जागरूकता का संदेश दिया। रंगों से सजी इस सुंदर रंगोली के माध्यम से जनगणना के महत्व और इसमें आमजन की सहभागिता की आवश्यकता को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि बेसिक शिक्षा विभाग केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विद्यालय के इस प्रयास का उद्देश्य जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
विद्यालय परिवार ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

No comments

Post a Comment

Home