कंपोजिट विद्यालय भरतपुर में अधिकारियों ने बच्चों के साथ मनाई खुशियां, रंगोली की सराहना कर बढ़ाया उत्साह

जौनपुर। विकास क्षेत्र सिकरारा के कंपोजिट विद्यालय भरतपुर में आज शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का आगमन हुआ। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच समय बिताया और उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया था। रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बच्चों की इस प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। साथ ही भगवान गणेश एवं मां सरस्वती के प्रतीकात्मक स्वरूप के बीच बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भी मिष्ठान ग्रहण किया। अधिकारियों का बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताना विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खास अनुभव रहा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक संगीता सिंह ने अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अधिकारियों के आगमन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home