विधिक सेवा दिवस पर बीआरसी डोभी में निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

विधिक सेवा दिवस पर बीआरसी डोभी में निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) डोभी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय पाने के अधिकार तथा जरूरतमंद लोगों को कानूनी मदद उपलब्ध कराने से संबंधित जानकारी दी गई।

इस अवसर पर रैली में शामिल लोगों ने जन-जन तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को कानून के प्रति जागरूक करना तथा सभी को न्याय सुलभ कराने के प्रति प्रेरित करना रहा।

No comments

Post a Comment

Home