जौनपुर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जौनपुर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(सोहराब )
एएसपी सम्यक चौधरी ने कोतवाली क्षेत्र में किया भ्रमण, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

जौनपुर। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

No comments

Post a Comment

Home