सुजानगंज (जौनपुर), 16 जुलाई। विकास खंड सुजानगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से स्कूल चलो अभियान (सत्र 2026-27) के अंतर्गत भव्य जागरूकता रैली एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह स्वयं बाइक चलाकर बाइक रैली में शामिल हुए और शिक्षकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा जागरूकता से जुड़े नारे लगाए और ग्रामीणों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह तथा की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
No comments
Post a Comment