टीईटी के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन-- राज्यसभा सांसद ने सदन में मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन

टीईटी के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन-- राज्यसभा सांसद ने सदन में मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन  --जौनपुर-उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ  ने सांसद से की मुलाकात --जौनपुर बुधवार सायं  उत्तरप्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी से मुलाकात कर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार(आर टी ई) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।        मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी ने सांसद को बताया कि न्यायालय द्वारा 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता दी गई है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहाकि अध्यापक 25 वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहे है,इन अध्यापकों को सम्मान,आजीविका,और भविष्य पर दांव खड़ा हो गया है।प्राथमिक संघ के अमित सिंह ने कहा कि नौकरी जाने की आशंका से शिक्षक और उनके परिवार के लिए मानसिक तनाव पैदा हो गया है। संगठन ने सांसद से कहा कि इस विषय पर अध्यादेश अथवा संसद से संशोधन करके बिल पारित होना चाहिए जिससे शिक्षक सुकून के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे। सांसद महोदया ने आश्वासन दिया कि अवश्य इस मुद्दे को संसद में पेश करुँगी।                                                                             ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ संतोष तिवारी ,सुशील उपाध्याय,अमित सिंह,मनीष सिंह,राजीव सिंह लोहिया,जितेंद्र उपाध्याय,मृत्युंजयसिंह,अजय पांडेय,राजेश यादव,प्रदीप श्रीवास्तव,प्रवीणसिंह,राकेश उपाध्याय,मुकेश श्रीवास्तव,संतोष सिंह,रामसिंह,राजू सिंह,  चतुर्भुज ,सुरेश यादव,मंद्रीका मौर्य आदि उपस्थित रही।

No comments

Post a Comment

Home