जौनपुर। नगर पंचायत कजगाँव में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नव-नामित सभासद श्री संतोष मिश्रा ‘सुग्गु’, श्री राजेश पाण्डेय एवं श्री काशी नाथ सेठ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जनसेवा व विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा करंजकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान में मजबूती आएगी।
सुनील कुमार मामन ने कहा कि कजगाँव नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता, सड़क, पेयजल और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि नव-नामित सभासद पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर पंचायत को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और नगर पंचायत कजगाँव के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया गया।
No comments
Post a Comment